Home खेल रोमांचक हुई विंबलडन 2023 क्वार्टरफाइनल में पहुंचने की दौड़…

रोमांचक हुई विंबलडन 2023 क्वार्टरफाइनल में पहुंचने की दौड़…

79
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

विंबलडन जीतने की जंग दिलचस्प होती जा रही है। जहां टूर्नामेंट में कुछ बड़े उलटफेर देखने को मिले, वहीं नोवाक जोकोविच और कार्लोस अल्काराज जैसे स्टार एक के बाद एक तीन मैच जीतकर राउंड ऑफ-16 में पहुंच चुके हैं। पुरुष हो या महिला सिंगल्स, अब आगे बढ़ने की दौड़ मुश्किल हो चली है। आज से राउंड ऑफ-16 राउंड की शुरुआत होगी। इस राउंड में कुछ बेहद दिलचस्प मैच भी खेले जाएंगे। स्पेन के वर्ल्ड नंबर वन अल्काराज ने तीसरे राउंड के अपने मैच में 25वीं वरीयता प्राप्त चीली के अपने विपक्षी खिलाड़ी को 6-3, 6-7, 6-3, 7-5 से हराने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। अल्काराज बोरिस बेकर और ब्योर्न बर्ग के बाद ओपन एरा में इस टाइटल को जीतने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बनने की कोशिश में जुटे हुए हैं। वहीं, जोकोविच ने स्टेन वावरिंका को लगातार सेटों में 6-3, 6-1, 7-6 से हरा दिया। पुरुषों में तीसरी वरीयता प्राप्त रूस के दानिल मेदवेदेव ने अपने दोस्त मार्टोन फुक्सोविक्स के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। पहला सेट 4-6 से गंवाने के बाद मेदवेदेव ने वापसी करते हुए बाकी तीन सेट 6-3, 6-4, 6-4 से अपने नाम किया। वहीं, ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास ने अनुभवी एंडी मरे को हरा दिया था। अब इन्हीं खिलाड़ियों के बीच राउंड ऑफ-16 के मुकाबले खेले जाएंगे।

महिलाओं में दो बार की विंबलडन चैंपियन पेत्रा क्वितोवा ने सर्बिया की क्वालिफायर नतालिया स्टेवानोविच को 6-3, 7-5 से हराकर राउंड ऑफ-16 में एंट्री ली। वहीं, ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन और दूसरी वरीयता प्राप्त बेलारूस की अरीना सबालेंका ने रूस की एना ब्लिंकोवा को 6-2, 6-3 से हराकर प्री-क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई।