Home देश रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय यात्रा पर मलयेशिया पहुंचे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय यात्रा पर मलयेशिया पहुंचे

84
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मलयेशिया की अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा शुरू कर दी है। वह रविवार को कुआलालंपुर पहुंचे। उनका वहां मौजूद भारतीय प्रवासियों ने स्वागत किया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए गए। बताया जा रहा है कि यहां वह रक्षा संबंधों को और मजबूत करेंगे साथ ही रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाएंगे। राजनाथ सिंह इस यात्रा के दौरान मलयेशिया के प्रधानमंत्री वाई बी दातो सेरी अनवर बिन इब्राहिम से भी मुलाकात करेंगे।

रक्षा मंत्रालय के कार्यालय ने ट्विटर पर लिखा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मलयेशिया की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर कुआलालंपुर पहुंचे। राजनाथ सिंह दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को गहरा करने के लिए मलयेशिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं।विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और मलयेशिया के बीच गहरे और मधुर संबंध हैं। हाल ही में अप्रैल में, भारत और मलयेशिया भारतीय रुपये में व्यापार करने पर सहमत हुए। इससे पहले, इस जून में, विदेश राज्य मंत्री (एमओएस) वी मुरलीधरन ने मलयेशिया के मानव संसाधन मंत्री वी शिवकुमार से मुलाकात की और वे मलयेशिया में भारतीय श्रमिकों के लिए सभी क्षेत्रों को खोलने पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने पर सहमत हुए।