Home देश वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब केसरिया रंग की होगी

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब केसरिया रंग की होगी

139
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

चेन्नई । रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रंग बदल दिया है। ब्लू की जगह अब से केसरिया रंग होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि नया रंग तिरंगे से प्रेरित है। इसके अलावा वंदे भारत ट्रेन में सुविधा के हिसाब से 25 छोटे-छोटे बदलाव भी किए गए हैं। यात्रियों और एक्सपट्र्स ने इसके लिए सुझाव दिए थे।
देशभर में अभी 25 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। 2 ट्रेनों को रिजर्व में रखा गया है। 28वीं ट्रेन को ट्रायल बेसिस पर केसरिया रंग दिया गया है। यह ट्रेन अभी चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में रखी हुई है। इसी फैक्ट्री में सभी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को बनाया जाता है।
रेल मंत्री ने कहा कि ये मेक इन इंडिया का कॉन्सेप्ट है। यह हमारे देश के इंजीनियर और टेक्नीशियन्स द्वारा डिजाइन की गई है। हमने वंदे भारत ट्रेनों में फील्ड यूनिट्स से मिल रहे फीडबैक के हिसाब से बदलाव किए हैं। अश्विनी वैष्णव ने एक नए सेफ्टी फीचर ‘एंटी क्लांइबिंग डिवाइस’ का भी इंस्पेक्शन किया। इस फीचर के होने से एक्सीडेंट होने की स्थिति में ट्रेन एक-दूसरे के ऊपर नहीं चढ़ेंगी। उन्होंने बताया कि सभी वंदे भारत और दूसरी ट्रेनों में भी ये स्टैंडर्ड फीचर रहेंगे।