Home अन्य मुख्यमंत्री ने ग्राम भरदा में माता श्रीमती बिंदेश्वरी बघेल पार्क का किया...

मुख्यमंत्री ने ग्राम भरदा में माता श्रीमती बिंदेश्वरी बघेल पार्क का किया लोकार्पण

77
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बालोद जिले के ग्राम भरदा (टटेंगा) में स्वर्गीय माता श्रीमती बिंदेश्वरी बघेल पार्क का लोकार्पण किया तथा माता श्रीमती बिंदेश्वरी बघेल की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सहित अतिथियों ने पार्क में पौधरोपण भी किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन के दौरान बिंदेश्वरी पार्क के सौंदर्यीकरण एवं पार्क में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50-50 लाख रुपये की घोषणा की। इसी तरह उन्होंने खरखरा नदी से मेन रोड टटेंगा तक 03.50 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 65 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टटेंगा के उन्नयन की घोषणा की।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद, विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।