Home अन्य मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने सावन सोमवार के अवसर पर ग्राम भरदा के...

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने सावन सोमवार के अवसर पर ग्राम भरदा के शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

70
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर : मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज बालोद जिले के ग्राम भरदा (टटेंगा) में पावन सावन माह के पहले सोमवार को गांव के शिव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद, विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे। इसके पहले ग्राम भरदा पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में स्कूली छात्राएं भी पहुंची थीं। मुख्यमंत्री ने उनके पास पहुंचकर उनसे पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली।