Home देश सीमा की स‎हेली ने स‎चिन को दी ‎हिदायत, अभी हिंदू है, कल...

सीमा की स‎हेली ने स‎चिन को दी ‎हिदायत, अभी हिंदू है, कल क्रिश्चियन बनेगी

159
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नोएडा । पा‎किस्तान से सीमा हैदर ‎हिन्दू बनकर भारत जरुर आ गई, ले‎किन नए नए खुलासों ने उसकी पेशा‎नियां बढ़ा दी हैं। उसकी सहेली ने सीमा के साथी, स‎चिन को आगाह ‎किया है ‎कि वह उससे सावधान रहे। सीमा फ्रॉड है, वह अभी हिन्दू बनी है, कल ‎क्रि‎श्चियन भी बन जाएगी। गौरतलब है ‎कि उत्तर प्रदेश के नोएडा के सचिन और पाकिस्तान की रहने वाली सीमा की लव स्टोरी के काफी चर्चे हैं। अब सीमा हैदर की एक पाकिस्तानी सहेली ने इस प्रेम कहानी पर सवाल उठाते हुए उसने सीमा पर हिंदुओं और पाकिस्तान को धोखा देने का आरोप लगाया। सहेली ने कहा कि सीमा हैदर हिंदुस्तान जाकर नाटक करती है। उसने यह भी कहा कि सीमा के और भी कई दोस्त हैं और वह आज हिंदू बनी है तो कल क्रिश्चियन भी बन जाएगी। हालां‎कि सीमा की सहेली ने दावा किया कि वह वर्ल्ड कप देखने हिंदुस्तान गई है। इसके बाद वह पाकिस्तान लौट आएगी। सीमा को अपनी बचपन की सहेली बताने वाली पाकिस्तान की एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो में लड़की ने सीमा हैदर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि वह सीमा को बचपन से जानती है। उसकी हरकतों से अच्छी तरह वाकिफ है।
सीमा की सहेली ने कहा ‎कि सीमा धोखेबाज है और वह पाकिस्तान ही नहीं हिंदुओं के साथ भी धोखा कर रही है। वह अभी इस्लाम छोड़कर हिंदू बन गई है। आगे वह क्रिश्चियन भी बन सकती है। लड़की ने कहा कि सीमा हैदर बहुत बड़ी धोखेबाज है और उसके काफी लड़के दोस्त हैं। वह सबके साथ ऐसा ही करती है। वह ड्रामा कर रही है। उसने भारत जाकर क्रिकेट देखने की बात कही थी लेकिन वहां जाकर ड्रामा शुरू कर दिया। उसने सीमा के साथी सचिन को हिदायत देते हुए कहा ‎कि आप उससे बचकर रहें। वो बहुत बड़ी फ्रॉड है। उसने कई लोगों को धोखा दिया है। तुम्हारे परिवार को भी धोखा देगी। पाकिस्तानी युवती ने दावा किया कि सीमा को क्रिकेट मैच बहुत पसंद है। वह वर्ल्ड कप देखकर वापस आ जाएगी।