Home देश बिपरजॉय से उजड़े किसानों के लिए 240 करोड़ रुपये की राहत

बिपरजॉय से उजड़े किसानों के लिए 240 करोड़ रुपये की राहत

100
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

अहमदाबाद । गुजरात सरकार ने ‎बिपरजॉय से उजड़े ‎किसानों के ‎लिए राहत पैकेज की घोषणा की है। गौरतलब है ‎कि पिछले महीने कच्छ और बनासकांठा जिलों में आए चक्रवात बिपरजॉय के बाद ‎किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ा था। अब प्रभा‎वित ‎किसानों के ‎लिए सरकार ने 240 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की है। राहत पैकेज में खड़ी फसलों, पौधों और पेड़ों को हुए नुकसान से निपटने के लिए वित्तीय सहायता शामिल है। जानकारी के अनुसार कच्छ और बनासकांठा में लगभग 1.30 लाख हेक्टेयर भूमि प्रभावित हुई है। भयंकर चक्रवात के कारण जमीन से टकराने के दौरान कई फलदार पेड़ पूरी तरह से उखड़ गए या आंशिक रूप से नष्ट हो गए।
सरकार ने कहा है ‎कि जिन किसानों को अपनी बारहमासी बागवानी फसलों या पेड़ों को 10 से 33 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है, उन्हें प्रति हेक्टेयर 25,000 रुपये की सहायता मिलेगी। यदि क्षति उनकी कुल बारहमासी बागवानी फसलों या पेड़ों के 33 प्रतिशत से अधिक है, तो किसान 1.25 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर के मुआवजे के पात्र होंगे, जिसकी अधिकतम सीमा दो हेक्टेयर होगी। मुआवजे का लाभ उठाने के लिए, जिन किसानों के नाम सर्वेक्षण टीमों की सूची में शामिल किए गए हैं, उन्हें संबंधित तालुका विकास अधिकारी को आवेदन जमा करना होगा, इसके बाद ही राहत रा‎शि दी जाएगी।