Home राजनीति भाजपा और कांग्रेस सरकारों में दलितों की सुरक्षा बहुत ही मुश्किल :...

भाजपा और कांग्रेस सरकारों में दलितों की सुरक्षा बहुत ही मुश्किल : मायावती

169
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम मायावती ने राजस्थान में दलित उत्पीड़न एवं हत्या के मामले पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा-कांग्रेस से दलितों की सुरक्षा की उम्मीद नहीं की जा सकती है। बसपा मुखिया मायावती ने ट्वीट के माध्यम से लिखा कि राजस्थान में भी दलित उत्पीड़न/हत्या का मामला अति-दुःखद तथा वहां की कांग्रेस सरकार के लिए अति-शर्म की बात। करौली जिले में दलित बच्ची की घर से सोते हुए अपहरण व हत्या करके एसिड से जली उसकी लाश को कुएं में फेंकने की जातिवादी घटना की जितनी भी निंदा करे कम हैं। उन्होंने लिखा कि वैसे कांग्रेस हो या बीजेपी जैसी अन्य पार्टियों की सरकारों से गरीबों, मजलूमों, दलितों, आदिवासियों व अति पिछड़े आदि उपेक्षितों के उत्पीड़न तथा उनकी सुरक्षा व सम्मान की उम्मीद कतई नहीं की जा सकती है, फिर भी सरकार से मांग है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे।
गौरतलब हो कि करौली में एक दलित युवती के साथ हैवानियत की हद पार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां दलित युवती के साथ गैंगरेप किया गया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। युवती की पहचान छिपाने के लिए चेहरे को एसिड डालकर जला दिया गया। इसके बाद दरिंदों ने युवती को एक कुएं में फेंक दिया।