Home छत्तीसगढ़ बेपरवाह दुर्ग विधायक और बयानबाज महापौर के खिलाफ होगा भाजपा का ऐतिहासिक...

बेपरवाह दुर्ग विधायक और बयानबाज महापौर के खिलाफ होगा भाजपा का ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन : जितेन्द्र वर्मा

137
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

दुर्ग। शहर की जनहित से जुड़ी समस्याओं, निरंकुश प्रशासन, बढ़ते अपराधीकरण, बेतहाशा सड़क दुर्घटनाओं, महिला अत्याचार रोकने में विफलता, दुर्ग नगर निगम की भ्रष्ट नीतियों, शहर की बेतरतीब अव्यवस्था और रुके हुए विकास जैसे अनेकों संवेदनशील मुद्दों पर आगामी 20 जुलाई को होने वाले विशाल जंगी प्रदर्शन को लेकर भाजपा की तैयारी बैठक भाजपा कार्यालय में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुई। आयोजित बैठक में जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, दुर्ग शहर विधानसभा प्रभारी प्रीतम साहू, शहर विधानसभा कार्यक्रम प्रभारी एवं आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक शिव चंद्राकर, सदस्य कांति लाल बोथरा, वरिष्ठ भाजपा नेता चतुर्भुज राठी रहे। आंदोलन में शहर के चारों मंडलों से शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं एवं आम जनों की उपस्थिति को लेकर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में नेताओं द्वारा यह तय किया गया कि शहीद (ग्रीन) चौक में चारों मंडलों के कार्यकर्ता और आमजन एकत्र होकर रैली के रूप में निकलकर पैदल मार्च करते हुए अग्रसेन चौक, तरुण टॉकीज, पोलसाय पारा चौक, फरिश्ता कॉम्प्लेक्स चौक, श्री राम चौक इंदिरा मार्केट से पुराना बस स्टैंड होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा।
बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि 20 जुलाई को होने वाला भाजपा का दुर्ग विधानसभा स्तरीय विरोध प्रदर्शन विशाल और जंगी होगा जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष अरुण साव विशेष रूप से शामिल होंगे। इस जंगी प्रदर्शन में शहर की गंभीर समस्याओं को लेकर दुर्ग विधायक और महापौर को घेरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। प्रदेश नेतृत्व के द्वारा तय इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सारे पदाधिकारी एक साथ जुटें, प्रदेश का नेतृत्व संभालने वाले प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव स्वयं इस कार्यक्रम में आ रहे हैं, ऐसे में किसी भी पदाधिकारी के द्वारा अपनी जिम्मेदारियों को लेकर कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
बैठक में मंत्री आशीष निमजे, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा गजेंद्र यादव ,वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ शरद अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, डॉ सुनील साहू, विजय ताम्रकार, मदन वढ़ाई, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनूप गटागट, युवा मोर्चा जिला महामंत्री मनोज शर्मा रहे।