Home छत्तीसगढ़ प्रकृति ही हमारे अस्तित्व का आधार है : प्रतीक्षा भंडारी

प्रकृति ही हमारे अस्तित्व का आधार है : प्रतीक्षा भंडारी

144
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत जोरातराई-मनगटा में हरेली तिहार विधि-विधान से मनाया गया। ग्रामीणों ने यहां कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें अन्य अतिथियों के साथ जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रतीक्षा सूर्यकांत भंडारी भी शामिल हुईं। उन्होंने नागरिकों को छत्तीसगढ़ के पहले लोक तिहार की शुभकामनाएं दी।
आयोजन के तहत सबसे पहले गौठान में गौ माता की अर्चना कर उन्हें खिचड़ी का भोग लगाया गया। गौ पालक अपनी गोधन को लेकर यहां पहुंचे थे। इसके बाद भारत माता व छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर तिलक कर उन्हें अतिथियों ने प्रणाम किया। आयोजन के तहत स्कूल प्रांगण में मां सरस्वती का भी पूजन किया गया। यहां ग्रामीणों के साथ अतिथियों ने पौधरोपण भी किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रतीक्षा सूर्यकांत भंडारी ने कहा कि-हमारी संस्कृति हमारी पहचान और अभिमान है। इसे सहेजे रखने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर भी है। वे वरिष्ठों और गांव के सियानों से अपनी परंपरा समझें, देखें और उन्हें निभाने आगे आएं। उन्होंने कहा कि-प्रकृति की उपासना मनुष्य आज नहीं आदि काल से करता आ रहा है। यही हमारे अस्तित्व का आधार है। उन्होंने ग्रामीणजनों को लोक तिहार की बधाई दी।
कार्यक्रम छत्तीसगढ़ अंत्यवसायी निगम अध्यक्ष धनेश पाटिला, जनपद पंचायत सभापति मोहनीश धनकर, राजेन्द्र यदु, गिरीश साहू, राजेश धनकर, श्रीमती मनोहरी साहू, जनपद पंचायत सीईओ सुश्री तनुजा मंडावी, जनक शुक्ला, वायडी साहू, सूर्यकांत भंडारी, रामलाल साहू, रामसिंग साहू, राहुल साहू, सतपाल यादव अतिथि के रुप में उपस्थित थे। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन जुटे थे।