Home छत्तीसगढ़ समाजवादी पार्टी ने किया शिवनाथ नदी के तट पर वृक्षारोपण

समाजवादी पार्टी ने किया शिवनाथ नदी के तट पर वृक्षारोपण

87
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, प्रदेश सचिव मयूर सिद्दीकी एवं प्रदेश सचिव सन्नी फर्नांडिस, प्रदेश सचिव मोती लाल यादव के दिशा-निर्देश पर जिला उपाध्यक्ष इमानवेल सिंह के नेतृत्व में हरेली पर्व के उपलक्ष्य में मोहारा स्थित शिवनाथ नदी के किनारे वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आंवला, बादाम, जाम, आम, कदम, जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों फलदार पौधों का रोपण किया।
समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि हमारी लोक परंपरा में प्रकृति के संरक्षण और उसकी उपासना का महत्व है। मनुष्य प्रजाति इस प्रकृति की देन पर ही आश्रित है। इसलिए इससे जितना लिया जा रहा है इसे उतना ही लौटना भी हमारा कर्तव्य है। सही अवसरों पर पौधरोपण काफी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि-हरेली या हरियाली तिहार के मौके पर प्रकृति भी हरी चुनरी ओढ़े होती है। चहूं ओर हरियाली है। यह धरती और प्रकृति माता को नमन का अवसर है।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के शहर अध्यक्ष ललित साहू, जिला सचिव मन्नू सोनी, जिला उपाध्यक्ष विष्णु सोनी, शहर उपाध्यक्ष रवि ठाकुर, देवा यादव, मीना तिवारी, नायडिस रामटेके सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।