Home खेल बल्लेबाज बोलेंगे हल्ला या चलेगा गेंदबाजों का जादू….

बल्लेबाज बोलेंगे हल्ला या चलेगा गेंदबाजों का जादू….

79
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

डोमिनिका में पहली बाजी मारने के बाद भारतीय टीम सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज से पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में भिड़ेगी। कप्तान रोहित की निगाहें सीरीज को 2-0 से अपने नाम करने पर होगी। वहीं, कैरेबियाई टीम पिछली हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

कैसी खेलती है पिच
क्वींस पार्क ओवल की पिच पर बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है। त्रिनिदाद में मौजूद इस स्टेडियम में अच्छे खासे रन बनते हैं। हालांकि, पिछले कुछ सालों में पिच से स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलती दिखी है, जो भारतीय टीम के लिए काफी शुभ संकेत हैं।

क्या कहते हैं आंकड़े
त्रिनिदाद के इस ग्राउंड पर अब तक क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में कुल 61 मैच खेले गए हैं। इस दौरान 20 मैचों में जीत पहले बैटिंग करने वाली टीम के हाथ लगी है, तो 18 मैचों में बाजी गेंदबाजी करने वाली टीम ने मारी है। फर्स्ट इनिंग में इस मैदान पर एवरेज स्कोर 302 का रहा है, जबकि दूसरी इनिंग में औसतन स्कोर 314 रन है। यह आंकड़े बताने के लिए काफी हैं कि इस मैच में बल्लेबाजी की मौज हो सकती है। तीसरी इनिंग में औसत स्कोर 262 रहता है। हालांकि, आखिरी पारी में बल्लेबाजों को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

शानदार फॉर्म में टीम इंडिया
भारतीय टीम का बैटिंग ऑर्डर शानदार फॉर्म में है। पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेली थी, तो टेस्ट डेब्यू में यशस्वी जायसवाल के बल्ले से 171 रन की यादगार पारी निकली थी। वहीं, विराट कोहली ने भी 76 रन का योगदान दिया था।

हालांकि, शुभमन गिल से भी टीम इस मुकाबले में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी, जो पहले टेस्ट में कुछ खास नहीं कर सके थे। वहीं, गेंदबाजी में रविचंद्रन अश्विन और जडेजा की जोड़ी कैरेबियाई बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुई है।