Home खेल नेट सिल्वर ब्रंट ने ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों की तोड़ी कमर….

नेट सिल्वर ब्रंट ने ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों की तोड़ी कमर….

90
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

इंग्लैंड वूमेंस और ऑस्ट्रेलिया वूमेंस के बीच एशेज वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला मंगलवार 18 जुलाई को काउंटी ग्राउंड, टाउंटन में खेला गया। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी पर उतारा, जिसमें इंग्लैंड की टीम ने जबरदस्त स्कोर के साथ इतिहास रचा।

इंग्लैंड ने जड़ा दूसरा बड़ा स्कोर
इंग्लैंड की महिला टीम ने एशेज के इतिहास में वनडे का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के सामने रखा। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 285 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से दुनिया की स्टार ऑलराउंडर नेट सिल्वर ब्रंट ने अपने बल्ले से आग लगाते हुए 128 रन की पारी खेली। इसके कारण इंग्लैंड ने 2-1 से सीरीज लॉक की।

बारिश के कारण कम था टारगेट
हालांकि बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए सिर्फ 269 रन बनाने थे, लेकिन कंगारू टीम इसमें भी सफल नहीं हो सकी और 199 पर पूरी टीम धराशाई हो गई और इंग्लैंड ने सीरीज अपने नाम की। और एशेज के दूसरे सबसे बड़ा स्कोर वाले मैच में जीत दर्ज की। ऐसे में हम आपको महिला वनडे एशेज के पांच सबसे ज्यादा स्कोर वाले मैच के बारे में बताने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं महलिा एशेज वनडे के पांच बड़े स्कोर
* सबसे पहले नंबर ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने 2017 में एशेज के दौरान 6 विकेट गंवाकर 296 रन जोड़े थे, जो महिला वनडे एशेज में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।
* दूसरे नंबर पर इंग्लैंड ने 9 विकेट गंवाकर 285 रन एशेज वनडे सीरीज का दूसरा बड़ा स्कोर कल 2023 में बनाया
* तीसरे नंबर पर भी इंग्लैंड महिला टीम है, जिसने 2017 में 8 विकेट के नुकसान पर 284 रन का स्कोर जड़ा था।
* चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया ने 2023 के दूसरे टेस्ट में 282 रन के साथ 7 विकेट गंवाए।
* पांचवां नंबर भी ऑस्ट्रेलिया की टीम का ही है, जिन्होंने 2023 की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में 7 विकेट गंवाकर 279 रन बनाए।