Home छत्तीसगढ़ शासन की लापरवाही, किसानों पर पड़ सकती है भारी : जगजीत सिंह...

शासन की लापरवाही, किसानों पर पड़ सकती है भारी : जगजीत सिंह भाटिया

121
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। छुरिया तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत भर्रीटोला अ, भर्रीटोला ब दोनों ही अलग-अलग ग्राम पंचायतें है। इन दोनों गांवों का 2022-23 का बीमा पोर्टल में विवरण अपडेट नहीं होने के चलते बीमा क्षतिपूर्ति के लाभ से बड़ी संख्या में वंचित है, ऐसे ही छत्तीसगढ़ के 3746 ग्रामों को एक अवसर और देते हुए पोर्टल को सीमित समय के लिए रि-ओपन किया गया है। मेरी जानकारी में यह तथ्य सामने आया है कि इन दोनों ग्रामों की मैपिंग में त्रुटी है और उस गलती की सुधार की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ सरकार की है। समय रहते जल्द सुधार नहीं किया गया तो इन दो ग्रामों के सैकड़ो किसानों को बीमा लाभ क्षतिपूर्ति की राशि से वंचित होना पड़ सकता है। किसानों द्वारा पिछले एक वर्ष से संबंधित अधिकारियों व शासन-प्रशासन को जानकारी देने के बावजूद भी त्रुटी सुधार नहीं करना समझ से परे है। एक या दो दिन के भीतर ऑनलाइन मैपिंग में सुधार नहीं किया तो दोनों गांवों के किसानों के साथ कलेक्टर ऑफिस का घेराव करेंगे। शासन-प्रशासन की गलती की खामियाजा वनांचल क्षेत्र के भोले-भाले किसान भुगत रहे है।
इस समस्या को लेकर ग्राम भर्रीटोला के पतराम साहू, पदम भूषण, नकुल साहू, दुलारू साहू, मोनू गुप्ता, नवल चंद्रवंशी, पुनाराम चंद्रवंशी, गैंनबरण साहू, बोदू साहू, मोहन साहू, रवेन्द्र, खिलावन साहू, बिश्नाथ चंद्रवंशी उपस्थित थे।