Home छत्तीसगढ़ गौरव गाथा गीत लेखन और वाचन स्पर्धा में किशोर माहेश्वरी प्रथम

गौरव गाथा गीत लेखन और वाचन स्पर्धा में किशोर माहेश्वरी प्रथम

112
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। स्थानीय दिग्विजय महाविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम गत 13 जुलाई से 15 जुलाई तक आयोजित किये गये थे। जिसके अंतर्गत दिनांक 14 जुलाई 2023 को महाविद्यालय की गौरव गाथा-1957 से अब तक विषय पर गीत लेखन और वाचन सहित स्लोगन-लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। उक्त प्रतियोगिता ओपन स्तर पर आयोजित थी, जिसमें महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थी, प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं राजनांदगांव नगर के समस्त नागरिकों से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई थी। महाविद्यालय की गौरव गाथा-1957 से अब तक विषय पर गीत लेखन और वाचन में योग दर्शन के प्रतिभावान विद्यार्थी किशोर माहेश्वरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और महाविद्यालय की ही प्राध्यापिका डॉ. सोनल मिश्रा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। उक्त प्रतियोगिता में प्रथम स्थान और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं के लिये क्रमशः 1001 रूपये और 501 रूपये नगद रखे गये थे।