Home खेल हवा में छलांग लगाकर हर्षित राणा ने एक हाथ से लपका अद्भुत...

हवा में छलांग लगाकर हर्षित राणा ने एक हाथ से लपका अद्भुत कैच….

73
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

एशिया कप के 12वें मैच में इंडिया-ए ने पाकिस्तान-ए को 8 विकेट से हराया। इस रोमांचक मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान-ए टीम 205 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इसके जवाब में भारतीय-ए टीम की तरफ से साई सुदर्शन ने मैच विनिंग पारी खेलकर हर किसी का दिल जीत लिया। भारतीय सीनियर खिलाड़ियों की तरह ही जूनियर खिलाड़ी मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए। इस दौरान पाकिस्तान की पारी के दौरान इंडिया-ए टीम के ऑलराउंडर हर्षित राणा ने अपने एक कैच से हर किसी को काफी इंप्रेस किया। उन्होंने हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ स ऐसा कैच लपका जिसे देखकर स्टेडियम में बैठे हर एक शख्स की आंखे खुली की खुली रह गई। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हर्षित राणा ने लपका ऐसा कैच जिसे देखकर फैंस रह गए दंग
दरअसल, इंडिया-ए टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही बेमिसाल रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान टीम इंडिया-ए के गेंदबाजों के आगे ढेर हो गई थी। राजवर्धन हंगारगेकर ने 5 विकेट लेकर पाकिस्तान की कमर तोड़कर रख दी। इस दौरान पारी के 46वें ओवर में इंडिया-ए टीम के ऑलराउंडर हर्षित राणा ने ऐसा कैच लपका जिसकी तारीफ करते हुए फैंस थक नहीं रहे। 46वें ओवर में राजवर्धन हंगरगेकर गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर की चौथी गेंद पर कासिम अकरम ने कट शॉट खेलने का प्रयास किया और गेंद उनके बल्ले को छूते हुए थर्ड मैन के ऊपर से चले गई, लेकिन अचानक हवा में छलांग लगाकर हर्षित ने अद्भुत कैच लपक लिया। उन्होंने इस कैच को पकड़ने के बाद मुंह पर उंगली रखकर जश्न मनाते हुए फैंस को छुप रहने को कहा। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ फैंस मजाक में कह रहे है कि कहीं हर्षित के जूतों में स्प्रिंग तो नहीं लगे थे।