Home खेल Asia Cup में Ind-Pak के बीच इतनी बार हो सकता है भिड़ंत….

Asia Cup में Ind-Pak के बीच इतनी बार हो सकता है भिड़ंत….

90
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

बुधवार शाम एशिया कप 2023 का शेड्यूल जारी किया गया। भारत 2 सितंबर को अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मैच से एशिया कप की शुरुआत करेगा। ऐसे में बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड का एक वीडियो पोस्ट किया है। द्रविड़ ने एशिया कप में पाकिस्तान से तीन बार भिड़ने की संभावना को लेकर उत्साह को स्वीकार किया।

एक समय में एक कदम-
द्रविड़ ने कहा कि “शेड्यूल तय हो गया है और आपको पाकिस्तान से तीन बार खेलने के लिए सुपर-4 के लिए क्वालीफाई करना होगा, इसलिए एक समय में एक कदम उठाना होगा। मैं पहले से अपनी जीत की कल्पना करने में ज्यादा यकीन नहीं रखता हूं। मैं एक समय में एक ही गेम खेलना चाहता हूं। द्रविड़ वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही भारत की बहु-प्रारूप सीरीज के लिए त्रिनिदाद में हैं।

अच्छी क्रिकेट खेलने की जरूरत-
टीम इंडिया के हेड कोच द्रविड़ ने आगे कहा कि हम जानते हैं कि हमें पहले दो मैचों में पाकिस्तान और नेपाल से मुकाबला करना है, हमें उस पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है, हमें अच्छी क्रिकेट खेलने की जरूरत है, हमें उन मैचों को जीतने की जरूरत है और फिर देखें कि टूर्नामेंट कहां जाता है। अगर हमें उनसे तीन बार खेलने का मौका मिलता है, तो मुझे लगता है कि यह शानदार होगा।

फाइनल जीतना चाहते हैं-
इसका मतलब है कि हम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच जाएंगे और उम्मीद है कि पाकिस्तान भी फाइनल में पहुंचेगा। यह एक शानदार प्रतियोगिता होगी और हमारे लिए बहुत अच्छी होगी और हमारा निश्चित रूप से ऐसा करने का लक्ष्य है। हम निश्चित रूप से फाइनल तक खेलना चाहते हैं और फाइनल जीतना चाहते हैं, लेकिन हमें पहले दो कदम पाकिस्तान और नेपाल के खिलाफ उठाने होंगे। भारत, पाकिस्तान और नेपाल एक ही ग्रुप टीम ए में हैं।