Home छत्तीसगढ़ शकील रिजवी कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष नियुक्त

शकील रिजवी कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष नियुक्त

83
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। कांग्रेस संगठन में नई जिम्मेदारियों का जो दौर चल रहा है और युवाओं को नियुक्ति प्रदान करने की नीति पर कांग्रेस ने छग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष में दीपक बैज की नियुक्ति कर बड़ा संदेश दे चुकी है, उसी तर्ज पर कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन ने भी जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति किए है, जिसमें राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष पद पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज भाई की अनुशंसा पर युवा नेता एवं सर्वधर्म सद्भाव के मार्ग पर चलने वाले सक्रिय शकील रिजवी को नियुक्त किया है। शकील रिजवी लगातार जनहित के कार्य एवं पार्टी के कार्यों में अपनी टीम के साथ सक्रिय अग्रणी भूमिका निभाते आ रहे हैं, उनकी सामाजिक, धार्मिक, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रियता कर्मठता के कारण आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, उनके नियुक्ति से जिले के कांग्रेसजनों सहित अल्पसंख्यक समुदाय में खुशी का माहौल है और युवा नेतृत्व को सामने लाने पर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, छग प्रभारी निजामुद्दीन राईन, सह प्रभारी आसिफ पाशा सहित प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज एवं अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन के प्रति आभार व्यक्त किए है। शकील रिजवी की नियुक्ति पर अंतव्यवसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त धनेश पटिला, हेमा देशमुख महापौर, श्रीकिशन खंडेलवाल सदस्य खादी ग्रामोद्योग, हफीज खान उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग, कुलबीर सिंह छाबड़ा अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी, निखिल द्विवेदी सदस्य पर्यटन मंडल, शाहिद खान महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी, पप्पू धकेता अध्यक्ष नगर निगम, रूबी गरचा, रूपेश दुबे, रईस अहमद शकील, राकेश जोशी, वीरू चौहान, आसिफ अली, सूर्यकांत जैन, हन्नी ग्रेवाल, रज्जाक बडगुजर, हाजी मंसूर अंसारी, अब्दुल रशीद खान, जलालुद्दीन निर्बान, प्रवीण पारख, तनवीर अहमद, यूसुफ मनिहार, शेख सालिम, हैदर जोया, राजा खान, कादिर सोलंकी, हफीज वारसी, आफताब अहमद, शानू भाई, मोहर्रम अली, पप्पू खान, दुर्गेश राजपूत, सैय्यद हाशिम अली, प्रवीण पारख, जॉन बेहरा, शैंकी जैन, लालू पीटर सहित बड़ी संख्या में लोगो द्वारा बधाई व शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है।