Home छत्तीसगढ़ कांग्रेस की विचारधारा युवा शक्ति को पोषित कर राष्ट्र को सशक्त बनाने...

कांग्रेस की विचारधारा युवा शक्ति को पोषित कर राष्ट्र को सशक्त बनाने की है : जितेन्द्र मुदलियार

166
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास के निर्देशानुसार प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा ने युवा कांग्रेस में ब्लॉक अध्यक्षों की नई नियुक्तियां की हैं। इनमें राजनांदगांव शहर के युवा कांग्रेस दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष आशीष साहू, उत्तर ब्लॉक का अध्यक्ष निलेश पांडे व ग्रामीण ब्लॉक का अध्यक्ष राहुल साहू को नियुक्त किया गया है।
नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार से उनके निज निवास में मुलाकात की। मुदलियार ने सभी का मुंह मीठा करवाकर उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्षों को परिश्रम और कर्तव्य निष्ठा से संगठन द्वारा सौंपे गए नए दायित्व के निर्वहन के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने संगठन को सर्वोपरी रख वरिष्ठों के मार्गदर्शन के साथ सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर सांगठनिक बल बढ़ाने की बात कही।
युवा आयोग अध्यक्ष ने कहा कि-युवा संगठन की नींव हैं और देश का भविष्य भी। कांग्रेस की विचारधारा युवा शक्ति को पोषित कर राष्ट्र को सशक्त बनाने की है। कांग्रेस की सरकार में देश को विश्व स्तरीय शैक्षणिक संस्थान, अनुसंधान केंद्र मिले। इससे युवाओं को नए अवसर मिले और वैश्विक स्तर पर भारत ने अपनी युवा शक्ति का दम दिखाया है।
इस दौरान कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर, राजिक सोलंकी, अमित कुशवाहा, मुक्कू वैष्णव, राकेश चंद्राकर, आशीष साहू, अखिलेश यादव, खिलेश बोरकर, कपिल यादव, पवन खाती, किशोर सिन्हा, सुयश शर्मा सहित अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।