Home छत्तीसगढ़ डोंगरगांव विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में किसान रथ ने दी दस्तक

डोंगरगांव विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में किसान रथ ने दी दस्तक

124
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। किसान रथ-किसान सम्मान यात्रा अभियान के सहारे जिला किसान कांग्रेस डोंगरगांव विधानसभा में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है। शनिवार को यह यात्रा विधानसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित दर्जनभर गांवों में पहुंची। कई स्थानों पर नेताओं ने सभा की और लोगों से रुबरु होते हुए छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितैषी योजनाओं पर बात की। त्रि-स्तरीय पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल हुए। गांवों की सभाओं में भीड़ जुटी। बीते सोमवार इस यात्रा के दो सप्ताह पूरे हो गए।
किसान रथ के साथ ही किसान संग गोठबात का सिलसिला भी जारी है। ग्रामीण क्षेत्र के वरिष्ठ और उन्नत तकनीक से खेती को बढ़ावा देने वाले किसानों के सम्मान का क्रम भी जारी है। शनिवार की सुबह यात्रा ग्राम फत्तेगंज से सभा के साथ शुरु हुई। इसके बाद ग्राम चिरचारी, चारभांठा, मोहनपुर, आलेडन, बागरेकसा, कारूटोला, कोठीटोला, कनेरी, टाटेकसा, खैरबना, बागनदी होते हुए नवाटोला पहुंची, जहां देर शाम यात्रा का समापन हुआ।
ग्रामीणों के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के प्रचार-प्रसार में जुटे जिला किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने पांपलेट बांटे और लोगों से चर्चा की। किसान रथ के माध्यम से सरकार की योजनाओं की उद्घोषणा की जाती रही। जगह-जगह पर यात्रा का स्वागत भी किया गया। यात्रा का उद्देश्य बताने और ग्रामीणों तक अपनी बात पहुंचाते हुए नेताओं ने सभा को संबोधित भी किया।
सभाओं के दौरान अपने संबोधन में जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू ने कहा कि-हमारा लक्ष्य विधानसभा के आखिरी गांव और आखिरी व्यक्ति तक पहुंचना है। किसानों की कर्ज माफी, फसल का बढ़ा हुए दाम के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वायदा किया है कि अगली बार से 28 सौ रुपए क्विंटल की दर पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। यानी दोगुना फायदा। ऐसा करने वाला छत्तीसगढ़ देश का इकलौता राज्य है।
उन्होंने कहा कि-भूपेश है तो भरोसा है। यह नारा किसी राजनीतिक दल का नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता का है। भूपेश सरकार ने अपने वायदे निभाकर अपनी प्रतिबद्धता सिद्ध की है। हम इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। किसान रथ यात्रा को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। लोग इस कारवां से जुड़ रहे हैं। प्रदेश सरकार जनहितैषी योजनाओं के बारे में लोग पहले ही काफी कुछ जानते हैं। जब हम उनके बीच पहुंच रहे हैं तो वे अपने सकारात्मक अनुभव हमसे साझा कर रहे हैं। इससे तय है कि, प्रदेश की जनता एक बार फिर कांग्रेस की जीत का पताका लहराएगी।
इस यात्रा के दौरान जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामछत्री चंद्रवंशी, जनपद सदस्य टोमिन चंद्रवंशी, एलबी नगर ब्लॉक कांग्रेश अध्यक्ष हीरा सोनी, विधानसभा किसान कांग्रेस अध्यक्ष होमदत्त वर्मा, जिला किसान कांग्रेस महामंत्री राजेन्द्र साहू, एलबी नगर ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष देवलाल वर्मा, किसान किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष डोंगरगांव चुम्मन साहू, मिडिया प्रभारी पुरषोत्तम साहू, गौतम वर्मा, मोती वर्मा, बागमती, वरिष्ठ कांग्रेसी बिटटू भाठिया, कांग्रेस के जोन प्रभारी रामदास चंद्रवंशी, सुरेश सहारे, सेक्टर राजेश सिन्हा, उत्तम सिन्हा, ढालचन्द्र, चुम्मन वर्मा, घनश्याम साहू, चंद्रकांत सिन्हा, राम खिलावन, गुरूचरण साहू, दुर्जन, रानेन्द्र साहू (मोहनपुर), दुर्गेश, ज्ञानराम, गोपी, परदेशी, जीवन कंवर, नीलू कंवर, अश्वनी बाई, कौशिल्या बाई शामिल रहे।
इसके अलावा दुर्गेश नांदेश्वर, जनाराम कटेंगी, गोपीराम सोरी, परदेशी राम गवड़े, जीवन लाल कंवर, बीलूराम कंवर, ढालसिंग मेश्राम, महेश चंद्रवंशी, बीराराव, पूर्व सरपंच बरनू नमरे, दयालू राम, चरण लाल, मनीराम, नरोत्तम, डोमेन्द्र कुमार, गणेश रामजी, सुखूराम, गौतरिया निषाद, नकुल राम, खेदुराम, थनवार सिंह, चमर सिंह, मनोज यादव, केजुराम, सुमेदीराम, काशीराम, रामनाथ कुमरे, नवलू ठाठमुर्रा, सदन राम, उदेराम मंडावी, नरेंद्र वरकड़े सहित अन्य संगठन के कार्यकर्ता व ग्रामीण शामिल रहे।