Home छत्तीसगढ़ घुमका में भाजपा का नव मतदाता जागरुकता अभियान संपन्न

घुमका में भाजपा का नव मतदाता जागरुकता अभियान संपन्न

142
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के घुमका मंडल में भाजपा का नव मतदाता जागरुकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में डोंगरगढ़ विधानसभा प्रभारी अजय तिवारी, संतोष चंद्रवंशी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी व अल्पकरणी विस्तारक मंडल अध्यक्ष जागेश्वर साहू मौजूद रहे।
आयोजित कार्यक्रम में नव मतदाताओं से उनके दायित्वों, मतदान के अधिकार और उसके सदुपयोग के संदर्भ में चर्चा की गई। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रतिक्षा भंडारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि-मतदान लोकतंत्र में आपकी भूमिका सुनिश्चित करता है। योग्य उम्मीदवारों का चयन और राजनीतिक दलों की विचारधारा को देखकर आपको निर्णय लेना है। प्रलोभन और झूठे आश्वासन के प्रभाव में न आकर जनकल्याण को समर्पित सरकार का चयन करना ही आपकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि-जन संघ के दौर से भाजपा ने देश की उन्नति के सिद्धांतों पर अडिग रहते हुए अपनी भूमिका निभाई है। इससे जुड़ी विचारधारा राष्ट्र प्रथम की है। आप नए मतदाताओं को इस विचारधारा और इससे जुड़े महान नेताओं से प्रेरणा मिलेगी। अंत में उन्होंने प्रदेश में भाजपा की सरकार गठित करने का आह्वान किया।