Home छत्तीसगढ़ डोम्हाटोला में बनेगा सामुदायिक भवन, सीसी रोड-महिला घाट का होगा निर्माण

डोम्हाटोला में बनेगा सामुदायिक भवन, सीसी रोड-महिला घाट का होगा निर्माण

95
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। ब्लॉक के डोम्हाटोला में सामुदायिक भवन, महिला घाट, सीसी रोड का भूमिपूजन क्षेत्रीय जनपद सदस्य सभापति ओमप्रकाश साहू के मुख्य अतिथि में भूमिपूजन किया गया गया। ग्राम पंचायत डोम्हाटोला में जनपद गौण खनिज मद 5 लाख सामुदायिक भवन, 3 लाख महिला घाट निर्माण एवं विधायक भुनेश्वर बघेल द्वारा मुख्यमंत्री समग्र विकास से 6.50 लाख रूपये समुदायिक भवन एवं पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण से सीसी रोड निर्माण 2.50 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान किया गया है, जिनका भूमिपूजन क्षेत्रीय जनपद सदस्य एवं सभापति ओमप्रकाश साहू, सरपंच खिलेश्वरी साहू, उपसरपंच नीलकंठ गंधर्व, होश कुमार साहू, पंच अजय वर्मा, ओमप्रकाश साहू, सचिव त्रिदेव निर्मलकर सहित पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामवासी के उपस्थित में संपन्न हुआ। जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू ने कहा कि डोम्हाटोला पंचायत में आगे भी सबके सहयोग से और भी विकास कार्य होंगे। ग्राम के विकास में कोई कमी नहीं होगी।