Home छत्तीसगढ़ डोर-टू-डोर जनसंपर्क की कमान संभालेंगे युकां कार्यकर्ता, अभियान शुरू

डोर-टू-डोर जनसंपर्क की कमान संभालेंगे युकां कार्यकर्ता, अभियान शुरू

154
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। राजनांदगांव-कवर्धा लोकसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस प्रभारी मनप्रित सिंह व कबीरधाम जिला प्रभारी व प्रदेश महासचिव चेतन भानुशाली ने शनिवार को कवर्धा में संगठन की बैठक ली। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों पर चर्चा करते हुए प्रभारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच जाने और राज्य की कांग्रेस सरकार की जनहितैषी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया।
युवा कांग्रेस की बैठक में जिला पदाधिकारी व कवर्धा, पंडरिया विधान सभा के पदाधिकारी मौजूद थे। जिला प्रभारी चेतन भानुशाली ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि-युवा कांग्रेस को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमें राज्य सरकार की योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों से मिलकर चर्चा करनी है। इसके लिए भूपेश है तो भरोसा है हितग्राही कार्ड जारी किया गया है। हितग्राहियों की पूरी जानकारी इस कार्ड में दर्ज होगी।
भानुशाली ने कहा कि-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं से हर वर्ग लाभांवित हुआ है। युवा कांग्रेस को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है कि हम उनके बीच जाकर सरकार के काम और योजनाओं से उन्हें मिले लाभ पर चर्चा करें। यह कार्य डोर-टू-डोर जाकर किया जाना है।
इस दौरान उक्त कार्यक्रम में राजनांदगांव अल्प संख्यक विभाग अध्यक्ष राजिक सोलंकी, राजनांदगांव विधानसभा अध्यक्ष एनी माखिजा, डोंगरगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष हेमचंद यादव, पूर्व पार्षद गजेंद्र सिंह चौहान, समीर खान, जिला महासचिव राहुल सिन्हा, अरविंद चंद्रवंशी, अश्वनी वर्मा, युवा नेता विनय वैष्णव, विधानसभा उपाध्यक्ष विष्णु नेताम, विधानसभा महासचिव जितेंद्र लहरे, आनंद चंद्रवंशी, भुनेश्वर साहू, भोला, देवकुमार चंद्रवंशी, अनीश कुमार, कमल जांगड़े सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।