Home छत्तीसगढ़ सरस्वती शिशु, उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर में तरुण भारती का गठन

सरस्वती शिशु, उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर में तरुण भारती का गठन

231
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। स्थानीय सरस्वती शिशु, उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर गोकुल नगर, राजनांदगांव में विगत दिवस तरुण भारती का गठन किया गया। सर्वप्रथम शाला के प्राचार्य बीएल कश्यप द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र पर पुष्प अपर्ण और द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तरूण भारती गठन के पहले प्राचार्य बीएल कश्यप द्वारा उपस्थित भैया-बहनों को शाला में तरूण भारती की आवश्यकता उसकी महत्ता और कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए मिल-जुलकर कार्य करने पर जोर दिया। तरूण भारती अध्यक्ष भैया सिद्धार्थ शर्मा, अध्यक्षता बहन दिव्या देवांगन, उपाध्यक्ष भैया चित्रांश साहू, ढालेश्वर साहू, अनुशासन प्रमुख बहन सुष्मिता साहू, बहन संजना देवांगन, अनुशासन उप प्रमुख अतुल देवांगन, बहन हिमांसी यादव, सांस्कृतिक प्रमुख भैया हेमंत साहू, बहन तमन्ना डोंगरे, सांस्कृतिक उप प्रमुख बहन दिव्यांशी देवांगन, बहन साक्षी शेन्डे, क्रीड़ा प्रमुख बहन नम्रता पटेल, भैया पीयूष उइके, क्रीड़ा उप प्रमुख बहन हिना यादव, बहन कुसुम मंडावी, विज्ञान प्रमुख बहन भावी ठाकुर, भैया ऋषि ठाकुर, विज्ञान उप प्रमुख बहन भारती देवांगन, भैया चैतन्य साहू, चिकित्सा प्रमुख भैया विनय गजेन्द्र और भैया लक्ष्मीकांत, स्वच्छता प्रमुख बहन दर्शना सोनी, बहन मानसी साहू को पद व विद्यालय के प्रति अपने कर्तव्यों की शपत दिलाई गई। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के विज्ञान प्रभारी निधि श्रीवास्तव दीदी, सीमा भुआर्य द्वारा बड़े ही मनमोहक वा भावपूर्ण ढंग से किया गया। इैस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ आचार्य भूपेन्द्र देवांगन, श्रीमती शैल परमार, कुमुद डुंभरे, बलबीर साहू, दुर्गा भारद्वाज, वीणा साहू, सन्मय श्रीवास्तव, सरस्वती श्रीवास्तव, वर्षा गुप्ता, अंकित श्रीवास्तव, आरती नायक, भूमिका साहू, डिलेश्वरी बेलचंदन, गणेशी यादव, निखिल पटेल, एआर सिन्हा, गीतू देवांगन आदि की उपस्थिति सराहनीय रही। विद्यालय के समस्त आचार्यो और दीदी द्वारा तरूण भारती के पदाधिकारियों को बधाई व आशीर्वाद तथा अपने दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन करने विद्यालय के समस्त भैया-बहनों को साथ लेकर चलने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन संस्था के आचार्य सन्मय श्रीवास्तव द्वारा किया गया।