Home छत्तीसगढ़ विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए कांग्रेस नेता तरुण सिन्हा

विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए कांग्रेस नेता तरुण सिन्हा

137
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत खोभा में विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेता तरुण सिन्हा शामिल हुए। यहां उन्होंने सामाजिकजनों को संबोधित करते हुए कहा कि-यह महत्वपूर्ण दिन है। छत्तीसगढ़ में इस त्यौहार को विशेष रूप से मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ सरकार ने विश्व आदिवासी दिवस के त्यौहार के लिए छुट्टी का भी प्रावधान किया है, जिससे लोगों में हर्ष है।
उन्होंने सभी आदिवासी भाइयों-बहनों को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सिन्हा ने समाज के लोगों को बच्चों की पढ़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि-हमारे आदिवासी समाज की ज्यादातर आबादी वनांचल क्षेत्र में बसती है और जब वनांचल क्षेत्र के बच्चे शिक्षा में पढ़ाई कर उचित स्थान पर पहुंचेंगे तो यह हमारे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात होगी।
कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सिन्हा का सामाजिकजनों ने स्वागत किया। उन्होंने मंच पर उनका सम्मान कर पगड़ी भेंट की। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाज प्रमुख मदन नेताम, कलीराम चंद्रवंशी, गनी राम, प्रकाश मोटघरे सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।