Home छत्तीसगढ़ गौसेवक अंशुल कसार ने सेवार्थ कार्यों से मनाया अपना जन्मदिवस

गौसेवक अंशुल कसार ने सेवार्थ कार्यों से मनाया अपना जन्मदिवस

123
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। संस्कारधानी राजनांदगांव में गौ सेवा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में अद्भुत कार्य करने वाले गौसेवक अंशुल कसार ने सेवार्थ कार्यों द्वारा अपना जन्मदिन मनाया, जिसमें सर्वप्रथम माता शीतला दरबार में मां की पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात मूकबाधिर स्कूल पहुंच समस्त बच्चों को नास्ता सामग्री बांटी तथा राजनांदगांव में फैले आई फ्लू के बचाव हेतु बच्चों को चश्में भी वितरीत किए एवं बच्चो के साथ जन्मदिन मनाया। जिसके पश्चात शासकीय पशु चिकित्सालय-जीवन दान सेवा संस्था के साथ गंज चौक में गौवंशों को रेडियम बेल्ट बांधा।
श्री कसार अपने समाजसेवी एवं गौसेवी कार्यों से शहर में स्नेह के पात्र है, जिनके स्नेहीजनों का सारा दिन बधाई संदेश तथा केक काटने का सिलसिला चलता रहा। सहयोगी गौसेवक एवं बजरंगियों ने महावीर चौक में जन्मदिन मनाया, वहीं ऑल इन वन इंस्टिट्यूट द्वारा अपने छात्रों के बीच केक काटा गया।
इस अवसर पर राहुल मिश्रा, हरीश भानुशाली, राहुल ताम्रकार, प्रणय साहू, छोटू देवांगन, यश साहू, दिव्यांश साहू, करण साहू, राम साहू सहित पशु चिकित्सक दिलीप पत्रे आदि उपस्थित रहे और सेवा कार्य किया। यह पूरी जानकारी बजरंग दल नगर सयोजक प्रिंस प्रशांत हथिबेड ने दी।