Home छत्तीसगढ़ वनांचल क्षेत्र पहुंचे कांग्रेस नेता सिन्हा ने कहा-कांग्रेस की जनहितैषी योजनाएं सर्व...

वनांचल क्षेत्र पहुंचे कांग्रेस नेता सिन्हा ने कहा-कांग्रेस की जनहितैषी योजनाएं सर्व वर्ग के लिए कारगर

101
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। कांग्रेस नेता तरुण सिन्हा खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में निरंतर जनसंपर्क कर रहे हैं। वनांचल क्षेत्र के ग्राम जोब, मरकाकसा, खोभा, पैरी में उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बैठकें कर ग्रामीणों से क्षेत्रीय समस्याओं और आवश्यकताओं पर बातचीत की। उहोंने कहा कि-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंच रही है। लोग उन्हें अपना समर्थन दे रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान लोगों से चर्चा में कांग्रेस सरकार पर भरोसा साफ नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि-कांग्रेस सरकार की योजनाएं सभी वर्गों के लिए कारगर हैं।
वनांचल क्षेत्र का दौरा कर रहे कांग्रेस नेता तरुण सिन्हा ने ग्रामीणों के घरों में उनके साथ बैठकर सरकार के कामकाज पर बात की। उन्होंने मौजूद सीजन में फसल और अतिवृष्टि के बारे में भी पूछा। किसानों ने बताया कि शुरुआती दौर में पानी काफी ज्यादा गिरा जिससे बीज को नुकसान हुआ। थरहा लगाकर फसल बचाने की कोशिश हमने की है। सिन्हा ने उन्हें आश्वस्त किया कि फसल का नुकसान होने पर भी किसानों को हुए नुकसान के लिए समुचित व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए कहा कि दृ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अगले सत्र से 28 सौ रुपए प्रति मि्ंटल की दर और प्रति एकड़ 20 मि्ंटल के मान से धान खरीदी की घोषणा की है। सरकार ने साल दर साल किसानों को सशक्त करने की दिशा में काम किया है। उन्होंने अंत में कहा कि-प्रदेश ने भूपेश है, तो भरोसा है का नारा गढ़ा है। आप सभी कांग्रेस को एक बार फिर समर्थन दीजिए और दोबारा सरकार गढ़कर उन्नत छत्तीसगढ़ गढ़ने में अपना सहयोग दीजिए।