Home छत्तीसगढ़ 16 से 23 अगस्त तक कई लोकल ट्रेनें रद्द

16 से 23 अगस्त तक कई लोकल ट्रेनें रद्द

143
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रायपुर | अगर आप ट्रेन से यात्रा करते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। लोकल ट्रेन में यात्रा करने से पहले ये खबर पढ़ लें। क्योंकि आज 16 से 23 अगस्त तक कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। ट्रेनों के अचानक से रद्द हो जाने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कई स्टेशनों में ट्रेनों के रफ्तार बढ़ाने के लिए सुरक्षा संबंधी सुधार और मेंटेनेंस का काम होना है। इस वजह से रेलवे विभाग ने SECR से चलने वाली नौ ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है।सात दिनों तक अलग-अलग तारीख पर लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू, रायपुर-दुर्ग मेमू, गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर, बिलासपुर-शहडोल मेमू पैसेंजर आदि शामिल हैं। पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है। इन ट्रेनों में नौकरी करने वाले, डेली अप-डाउन करने वाले, अधिकतर मध्यम वर्गीय ट्रैवल करते हैं। इन ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों काफी परेशानी होगी।