Home छत्तीसगढ़ छत्‍तीसगढ़ में बारिश न होने की वजह से उमस बढ़ी, जल्द मिलेगी...

छत्‍तीसगढ़ में बारिश न होने की वजह से उमस बढ़ी, जल्द मिलेगी गर्मी से राहत….

112
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

बारिश न होने से बढ़ी उमस से आने वाले दिनों में लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अब बदल रहा है और मानसून द्रोणिका के प्रभाव से अब अधिकतम तापमान में गिरावट के साथ ही वर्षा की गतिविधि बढ़ेगी। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है।

छत्‍तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज

सोमवार को रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे, साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हुई। बारिश न होने की वजह से बीते कुछ दिनों से उमस में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब मौसम का मिजाज बदलेगा और उमस से लोगों को थोड़ी राहत मिलने के आसार है। सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहे।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका के साथ ही एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण बांग्लादेश और उसके आसपास 5.8 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। अब अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा।