Home देश कोसी बांध से पानी छोड़े जाने के बाद बिहार सरकार ने अलर्ट...

कोसी बांध से पानी छोड़े जाने के बाद बिहार सरकार ने अलर्ट जारी किया

290
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

पटना । नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद कोसी बांध से चार लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के मद्देनजर बिहार सरकार ने अलर्ट जारी किया है। बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा के अनुसार, रविवार रात सुपौल जिले के बीरपुर में 4।62 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो लगभग तीन दशकों में एक दिन में छोड़े गए पानी की सर्वाधिक मात्रा है।
मंत्री ने कहा, आखिरी बार 1989 में इससे अधिक पानी छोड़ा गया था, जब 4।72 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जैसा कि कोसी क्षेत्र में हमेशा से होता रहा है, यह नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के कारण हुआ है।
उन्होंने कहा कि सुपौल जिले में पानी तेजी से बढ़ना शुरू हो गया है, जहां बीरगंज में लगभग दो बजे तड़के पानी छोड़ा गया। मंत्री ने कहा कि कल तक निकटवर्ती सहरसा और खगड़िया में भूमि के जलमग्न होने की आशंका है।
मंत्री ने यह भी कहा, हमारे विभाग के अधिकारी और इंजीनियर अलर्ट पर हैं और तटबंधों पर चौबीस घंटे गश्त की जा रही है। लोग टोल फ्री नंबर डायल करके हमारे कॉल सेंटर के माध्यम से भी हमसे संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि निचले इलाकों और तटबंधों के करीब रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है। मंत्री ने 2008 की बाढ़ की पुनरावृत्ति की आशंकाओं को खारिज किया, जब नदी के मार्ग में बदलाव के कारण कोसी क्षेत्र में बाढ़ आई थी, जिसमें लगभग 500 लोगों की जान चली गई थी और करीब 30 लाख लोग प्रभावित हुए थे।