Home राजनीति महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष का बयान….शरद पवार पीएम मोदी के दृष्टिकोण का समर्थन...

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष का बयान….शरद पवार पीएम मोदी के दृष्टिकोण का समर्थन करेंगे

66
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

फडणवीस का तंज….मेरे बयान से कुछ लोग अभी भी भयभीत

मुंबई । महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने विश्वास जताया है कि राकांपा संस्थापक शरद पवार एक दिन भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण का समर्थन करने वाले हैं। बावनकुले ने कहा कि एक दिन अवश्य ही पवार केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह आज भले ही हमारे साथ नहीं आना चाहते लेकिन उन्हें एक दिन अवश्य ही यह अहसास होगा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूत और आत्मनिर्भर बन रहा है। बावनकुले ने कहा कि जित पवार महाराष्ट्र सरकार में शामिल होकर राज्य के हित में काम कर रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार पूरे राज्य का दौरा कर जनता के हित में कदम उठा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से परिवारवाद के मुद्दे को बार-बार उठाने पर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का रुख यही है कि सांसदों और विधायकों के परिजनों को ही अन्य चुनावों में उम्मीदवार बनाने की जगह पार्टी के प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं को सेवा का अवसर मिलना चाहिए। इसके अलावा शरद और अजित के बीच बार-बार हो रही बैठकों के बारे में कहा कि शरद पवार ने खुद स्पष्ट किया है कि यह एक पारिवारिक बैठक थी। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि शरद पवार एक दिन भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर’ बनाने के पीएम मोदी के दृष्टिकोण और सपने का समर्थन करने वाले हैं।
बता दें कि बावनकुले का यह बयान उस समय आया है, जब शरद पवार ने भाजपा पर विपक्ष शासित राज्यों की निर्वाचित सरकारों को अस्थिर करने का आरोप लगाकर कहा है कि मौजूदा शासकों की नीति जाति, धर्म और भाषा के आधार पर समाज की खाई को चौड़ा करना है।
दूसरी ओर, पवार के बयान पर भाजपा नेता उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने पलटवार कर दावा किया कि प्रधानमंत्री अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं, क्योंकि पूरा देश मोदी के साथ खड़ा है और वह देश के नागरिकों के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। शिरडी में ‘सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित कर , फडणवीस ने कहा, हम तीन एक साथ आए हैं। आप शिंदे जी की कार्यशैली के बारे में जानते हैं और आप मेरे और अजित दादा के बारे में भी जानते हैं। हम तीनों का ऐसा मेल है, जिसे कोई चुनौती नहीं दे सकता। शरद पवार का नाम लिए बिना फडणवीस ने पलटवार कर कहा, ‘‘पिछली बार, मैंने कहा था मैं वापस आऊंगा’ और मैं देख सकता हूं कि उस बयान का ‘भय’ अभी भी बरकरार है। कुछ लोग अभी भी भयभीत हैं। मैं उन्हें एक बात बताना चाहूंगा कि जब मैंने ये कहा कि ‘मैं वापस आऊंगा’, तब लोग वास्तव में मुझे वापस ले आए लेकिन कुछ लोगों ने हमें धोखा दिया।