Home राजनीति खरगे का मोदी सरकार पर हमला….विरोधियों को जेल में डालना चाहती हैं...

खरगे का मोदी सरकार पर हमला….विरोधियों को जेल में डालना चाहती हैं सरकार

66
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने फिर बीजेपी पर हमला किया है। महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन में उन्होंने बीजेपी पर नेताओं को पीटना और उनके खिलाफ जबरदस्ती कोई मामला दर्ज जेल में डालने का आरोप लगाया है। एक ओर से खड़गे ने बीजेपी को तानाशाही बताने की कोशिश की। खड़गे यह कहते हुए नजर आ रहे हैं, आप (बीजेपी) नेताओं को पीटना और जेल भेजना चाहते हैं। अगर कोई भाषण देता है या कुछ कहता है, तब उसके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया जाता है। फिर दूसरा कोई आता है, तब उस भी जेल में डाल दिया जाता है। उन्हें नेताओं को जेल में डालने की और एफआईआर दर्ज करवाने की आदत ज्यादा हो गई है। खड़गे ने कहा, बहुत से राइटर्स और बहुत से लोग जो आज सच्चाई कहते हैं, उन्हें बीजेपी जेल भेज रही है और बंद कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो का काम किया, तब प्रधानमंत्री मोदी ‘भारत तोड़ो का काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा भी किया कि सरकार विपक्षी नेताओं को जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर डराने का प्रयास कर रही है, लेकिन विपक्ष एवं कांग्रेस के नेता डरने वाले नहीं हैं। खरगे ने लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए संबोधन का उल्लेख करते हुए कटाक्ष किया, ‘‘अब उन्होंने भाइयो-बहनों कहना छोड़ दिया। अब कह रहे हैं ‘परिवार वालों। उन्होंने कहा सरकार सीबीआई, ईडी का उपयोग कर रहे हैं और विपक्ष को सता रहे हैं, कांग्रेस को सता रहे हैं। कांग्रेस पार्टी डरने वाली नहीं है। खरगे ने कहा, विपक्ष ने संसद में मणिपुर के बारे में बोलने के लिए प्रधानमंत्री से बार-बार आग्रह किया। जब वह नहीं बोले तब लोकसभा में हमें अविश्वास प्रस्ताव लाना पड़ा। उन्होंने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री के पास मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जाकर चुनाव प्रचार करने के लिए समय है, लेकिन मणिपुर में जाने का समय नहीं है… उन्हें समाधान नहीं करना है। ये लोग मणिपुर को जोड़ने का नहीं, बल्कि तोड़ने का काम करते हैं। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में लंबी-चौड़ी बात की, लेकिन गांधी, नेहरू, पटेल और आंबेडकर का नाम नहीं लिया, सिर्फ ‘मैं ही मैं की बात की।
खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधकर कहा, ‘‘मोदी जी जैसे तथाकथित गरीब लोग बहुत हैं। अगर कोई रोजाना 10 लाख रुपए का सूट पहनने लगे तब वह गरीब कहां है? प्रधानमंत्री सहानुभूति के लिए खुद को गरीब कहते हैं। आप गरीबों के लिए काम करिए। उन्होंने कहा, हमने लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए जो काम किया, उसकी वजह से प्रधानमंत्री मोदी इस पद पर पहुंचे हैं। खरगे ने महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं का आह्वान किया, ‘‘हमें 2024 में भाजपा की सरकार को हटाने का संकल्प लेना है, क्योंकि इस सरकार में कोई सुखी नहीं है।