Home छत्तीसगढ़ प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की बुरी स्थिति, विधायक भी सुरक्षित नहीं...

प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की बुरी स्थिति, विधायक भी सुरक्षित नहीं : प्रतीक्षा भंडारी

117
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रतिक्षा सूर्यकांत ने एक बयान जारी कर विधायक छन्नी साहू पर प्राणघातक हमले को चिंताजनक बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की बुरी स्थिति है। इसके चलते अपराधिक तत्वों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि सत्तापक्ष की नक्सल प्रभावित इलाके की महिला विधायक भी सुरक्षित नहीं है। बड़ा सवाल है कि, ऐसे में आम नागरिकों की सुरक्षा किसके भरोसे है। मुख्यमंत्री, गृहमंत्री को इन विषयों पर सामने आकर जवाब देना चाहिए।
महिला सुरक्षा पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि-प्रदेश के हर कोने से बलात्कार, शोषण और विभिन्न घटनाओं में महिलाओं को यातनाएं मिल रही है। अखबार के पन्ने ऐसे खबरों से रंगे पड़े हैं। यही नहीं गैंगवार और गुंडागर्दी की खबरों ने भी आम जनमानस को मन में डर पैदा किया है। ऐसे हालात के लिए सीधे तौर पर शासन-प्रशासन जिम्मेदार है। लचर कानून व्यवस्था का डर किसी के मन में नहीं है।
श्रीमती भंडारी ने कहा कि-मैं विधायक छन्नी साहू के जल्द स्वस्थ होने की आशा करती हूं। उन्होंने जिस परिस्थिति का सामना किया है निःसंदेह उससे वे मानसिक रुप से भी परेशान होंगी। श्रीमती भंडारी ने कहा कि-इस मामले में आरोपी पर कार्रवाई के अलावा सुरक्षा में चूक के मामले पर जांच भी होनी चाहिए। लॉ एंड ऑर्डर का माखौल उड़ाने वाली सरकार में चाकूबाजी की घटनाएं बेहद आम हो चुकी हैं।