Home मनोरंजन प्रियंका ने रेस्टोरेंट सोना से बनाई दूरी

प्रियंका ने रेस्टोरेंट सोना से बनाई दूरी

100
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

अंतरराष्ट्रीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपडा ने अपने रेस्टोरेंट सोना से दूरी बना ली है। उन्होंने अपनी पार्टनरशिप तोड़ दी है। प्रियंका चोपड़ा ने दो साल पहले मनीष के गोयल के साथ पार्टनरशिप रेस्टोरेंट खोला था। मनीष ने कहा कि रेस्टोरेंट की क्रिएटिविटी के पीछे प्रियंका थी। हम उनकी पार्टनरशिप और सपोर्ट के लिए आभारी हैं। प्रियंका अब हमारी क्रिएटिव पार्टनर नहीं हैं। वह सोना फैमिली का हिस्सा रहेंगी और हम अपने नए चैप्टर के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। प्रियंका से जुड़े एक प्रतिनिधि ने कहा- सोना को जीवन में लाना उसके करियर में हमेशा एक गौरवपूर्ण और महत्वपूर्ण पल होगा। सोना से दूर जाने से उसे इन महत्वाकांक्षाओं को और अधिक वैश्विक स्तर पर विस्तारित करने की अनुमति मिलती है, और वह उन संभावनाओं के बारे में उत्साहित है जो इंतजार कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा के बिजनेस की बात करें तो उनका लग्जरी होमवेयर ब्रांड सोना होम है। उनका हेयरकलर ब्रांड और एक प्रोडक्शन कंपनी भी है।