Home छत्तीसगढ़ तरूण सिन्हा ने खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से की दावेदारी

तरूण सिन्हा ने खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से की दावेदारी

104
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता तरुण सिन्हा ने कांग्रेस पार्टी से टिकट के लिए दावेदारी की है। उन्होंने छुरिया ब्लॉक अध्यक्ष रितेश जैन को अपना आवेदन सौंपा। तरूण सिन्हा कलार जाति से आते हैं और विधानसभा क्षेत्र में इस समुदाय के लगभग 21 हजार मतदाता हैं। सिन्हा की सभी वर्गों में अच्छी पकड़ है। युवा मतदाताओं को भी उन्होंने खुद से जोड़कर रखा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर यहां से विधायक छन्नी साहू की टिकट कटती है तो तरुण ही उनके विकल्प हो सकते हैं। साथ ही तरुण सिन्हा को फ्रेश चेहरे का कांग्रेस पार्टी को लाभ मिल सकता है। सिन्हा लगभग 20 वर्षो से लागतार कांग्रेस पार्टी से जुड़कर कार्य कर रहे हैं।
ब्लॉक अध्यक्ष को फार्म सौंपने के दौरान तरुण सिन्हा के साथ पूर्व जनपद अध्यक्ष नेहरु साहू, जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रामछतरी चंद्रवंशी, जिला महामंत्री विपिन यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील लारोकर, जिला कांग्रेस प्रवक्ता राहुल तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष मानव अधिकार प्रकाश मोटघरे, जनपद सदस्य शकील कुरैशी और अन्य लोग उपस्थित रहे।