Home अन्य छत्तीसगढ़ वन रक्षक PET के प्रवेश पत्र हुए जारी….

छत्तीसगढ़ वन रक्षक PET के प्रवेश पत्र हुए जारी….

109
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

छत्तीसगढ़ वन रक्षक भर्ती के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। छत्तीसगढ़ वन विभाग के अंतर्गत वन रक्षक के पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। विभाग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट, forest.cg.gov.in पर जारी अपडेट के अनुसार जिन वन मण्डलों के लिए प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं, उनमें राजनांदगांव, खैरगढ़, कवर्धा, महासमुंद, धमतरी, उदंती सीतानदी टाइगर रिज़र्व, गरियाबंद, मुंगेली, अचानकमार टाइगर रिज़र्व, रायगढ़, धरमजयगढ़, एवं जांजगीर-चांपा शामिल हैं। अन्य वन मण्डल के लिए प्रवेश पत्र जल्द जारी किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ वन रक्षक PET एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक

उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, forest.cg.gov.in विजिट करना होगा और फिर होम पेज पर दिए गए फॉरेस्ट गार्ड रिक्रूटमेंट 2023 के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर उम्मीदवारों को लॉग-इन के लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करना होगा। लॉग-इन के बाद उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे, जिसका प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी उम्मीदवारों को सेव कर लेनी चाहिए।

छत्तीसगढ़ वन रक्षक भर्ती 2023 PET एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक
छत्तीसगढ़ वन रक्षक भर्ती 2023 PET एग्जाम स्कीम डाउनलोड लिंक

छत्तीसगढ़ वन रक्षक भर्ती 2023 अन्य अपडेट के लिए लिंक

उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के बाद इस पर दिए गए व्यक्तिगत विवरणों (नाम, पिता का नाम, जन्म-तिथि, आदि) की जांच कर लेनी चाहिए। यदि इनमें कोई त्रुटि है तो इसके लिए उम्मीदवारों को विभाग से जल्द से जल्द संपर्क करना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों को परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अपने साथ अपनी वैलिड फोटो आइडी प्रूफ को सीजी फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड 2023 के साथ ले जानी होगी।