Home व्यापार तेल कंपनियों ने जारी किये पेट्रोल-डीजल के दाम….

तेल कंपनियों ने जारी किये पेट्रोल-डीजल के दाम….

106
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

देश की सरकारी तेल कंपनियों ने 24 अगस्त 2023 (गुरुवार) को पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिये हैं। आपको बता दें कि तेल कंपनी रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दामों को अपडेट करती है। आज भी पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स जारी किये गए हैं। पिछले साल मई में पेट्रोल-डीजल के दाम बदले गए थे। आज भी गाड़ी चालक को राहत की खबर मिली है। इसका मतलब है कि देश में इनके दाम स्थिर है। अभी देश में पेट्रोल-डीजल के दाम जैसे के तैसे बने हुए हैं। आइए जानते हैं आज आपके शहर में प्रति लीटर पेट्रोल-डीजल की कीमत कितनी है?

कच्चे तेल के दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत वैश्विक कच्चे तेल की कीमत के आधार पर तय किया जाता है। वैश्विक कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ब्रेंट क्रूड का भाव 01.01 गिरावट के साथ 78.63 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 78.34 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है। पेट्रोल -डीजल की कीमत में ढुलाई की लागत, टैक्स और डीलर कमीशन आदि के रेट्स भी शामिल होते हैं। इस वजह से हर राज्य में इनकी कीमत अलग होती है। आप अपने फोन से भी पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट्स चेक कर सकते हैं। आपको अपने फोन से 92249 92249 पर RSP डीलर कोड लिखकर एसएमएस करना है। इसके बाद आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स के बारे में जान सकते हैं। इंडियन ऑयल ऐप के जरिये भी पेट्रोल-डीजल के रेट चेक कर सकते हैं।