Home मनोरंजन ‘जवान’ के बज के बीच शाहरुख की ‘डंकी’ पर आया अपडेट…

‘जवान’ के बज के बीच शाहरुख की ‘डंकी’ पर आया अपडेट…

160
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

.शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जवान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म में शाहरुख का साथ दीपिका पादुकोण, नयनतारा और विजय सेतुपति नजर आने वाले हैं। वहीं दूसरी तरफ दर्शकों को अभिनेता की आने वाली फिल्म डंकी का भी बेसब्री से इंतजार है। अब इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। जिसे सुनकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कब रिलीज होगा ट्रेलर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ‘डंकी’ के मेकर्स जल्द ही इसका टीजर लेकर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि दिवाली के मौके पर शाहरुख खान बड़ा धमाका करेंगे। सभी को दिवाली का गिफ्ट देते हुए मेकर्स ‘डंकी’ का टीजर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। दिवाली का मौका जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे फैंस का उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म उनका मास्टरपीस माना जा रहा है। हालांकि, मेकर्स या किंग खान की तरफ से अब तक किसी भी तरह की कन्फर्मेशन नहीं दी गई है।

दिसंबर में रिलीज होगी डंकी

डंकी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं सामने नहीं आई है, लेकिन शाहरुख खान ने इसे उन लोगों की कहानी बताया है, जो विदेश में गलत तरीके से जाकर फंस जाते हैं और फिर घर वापस आना चाहते हैं। इस फिल्म में तापसी पन्नू भी हैं। वह पहली बार किसी फिल्म में शाहरुख की हीरोइन के रूप में नजर आएंगी। डंकी दिसंबर में रिलीज होने वाली है। बता दें कि शाहरुख खान की पठान सफल फिल्मों से रही है और सितंबर में आ रही जवान के बारे में भी यही माना जा रहा है कि वह बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ेगी। ऐसे में शाहरुख खान की तरफ से प्रशंसकों के लिए डंकी का टीजर दिवाली पर बड़ा तोहफा हो सकता है।