Home छत्तीसगढ़ पूर्व जिपं अध्यक्ष चित्रलेखा वर्मा ने की डोंगरगांव विस से दावेदारी, क्षेत्र...

पूर्व जिपं अध्यक्ष चित्रलेखा वर्मा ने की डोंगरगांव विस से दावेदारी, क्षेत्र में व्यापक समर्थन जुटाया

130
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व कांग्रेस नेत्री श्रीमती चित्रलेखा वर्मा ने डोंगरगांव विधानसभा से दावेदारी पेश की है। गौरतलब है कि वे पूर्व विधायक स्व. हीराराम वर्मा की सुपुत्रीं हैं जो स्वयं डोंगरगांव से दो बार विधायक रहें हैं। श्रीमती वर्मा ने डोंरगगांव विस क्षेत्र में अपने बड़ा जनाधार का दावा किया है। उन्होंने कहा कि-एक समर्पित कार्यकर्ता के नाते उन्होंने संगठन को अपनी उम्मीदवारी के लिए आवेदन सौंपा है, अगर कांग्रेस की ओर से मुझे अवसर मिलता है तो तय है कि फिर से यहां कांग्रेस बड़ी लीड के साथ ऐतिहासिक विजय दर्ज करेगी।
श्रीमती वर्मा वर्ष 2015 से 2020 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। विपक्ष में रहते हुए भी उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को चुनाव हराया और जिला पंचायत की सत्ता में कांग्रेस को काबिज करवाने में बड़ी भूमिका निभाई। वे लगातार दो बार जिला पंचायत सदस्य रहीं हैं। इसके साथ ही वें कृषि उपज मंडी अध्यक्ष और ग्राम पंचायत अमलीडीह सरपंच भी रहीं हैं। उन्हें छग राज्य समाज कल्याण बोर्ड का सदस्य भी नामांकित किया गया था।
कांग्रेस संगठन में श्रीमती वर्मा वर्तमान में महिला कांग्रेस में प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहीं हैं। इसके पूर्व उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी में महामंत्री के साथ ही राजीव गांधी पंचायती राज में जिला समन्वयक का दायित्व निभाया है। वे सामाजिक गतिविधियों में भी लगातार सक्रिय हैं। लोधी जाति से आने वाली श्रीमती वर्मा जिला महिला लोधी समाज की संरक्षक भी हैं, उनकी दावेदारी को क्षेत्र में व्यापक समर्थन मिल रहा है। विस क्षेत्र में वे त्रि-स्तरीय पंचायत प्रतिनिधि के तौर पर सक्रिय रहीं हैं। विपक्ष में रहते हुए उन्होंने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का काम किया है।