Home देश गोवा रिसॉर्ट में महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म

गोवा रिसॉर्ट में महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म

61
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

गोवा पुलिस ने उत्तरी गोवा के असोनोरा गांव के एक रिसॉर्ट में एक महिला पर्यटक के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गुजरात के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी।पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना 23 अगस्त को हुई थी।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 47 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान लक्ष्मण शियार के रूप में हुई है, जो एक पर्यटक के रूप में गोवा की यात्रा पर था।पुलिस उपाधीक्षक जिवबा दलवी ने कहा कि पीड़िता और आरोपी पहले एक-दूसरे से फ्लाइट में मिले थे और एक-दूसरे से दोस्ती कर ली थी।

उनकी बातचीत के दौरान, आदमी ने महिला का फोन नंबर ले लिया था और बाद में फोन पर उसके संपर्क में रहा।उन्होंने बताया कि इस सप्ताह की शुरुआत में, पीड़िता और व्यक्ति ने अलग-अलग गोवा का दौरा किया।उन्होंने शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि 23 अगस्त को उसने महिला को उसके फोन पर कॉल किया और वहां सुविधाएं दिखाने के बहाने असोनोरा में जिस रिसॉर्ट में वह रह रहा था, वहां जाने के लिए उसे राजी कर लिया।

जब महिला अकेले रिसॉर्ट में गई तो आरोपी उसे अपने कमरे में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने महिला को घटना के बारे में किसी को भी न बताने की धमकी भी दी थी।उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस टीमें गठित की गईं और आरोपी को उत्तरी गोवा के मापुसा शहर के पास थिविम गांव से गिरफ्तार कर लिया गया।