Home छत्तीसगढ़ हर्षोल्लाह वातावरण में मनाया गया दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन का...

हर्षोल्लाह वातावरण में मनाया गया दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन का जन्मदिन

96
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। स्थानीय गंज चौक में शहर कांग्रेस दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन का जन्मदिन उनके इष्ट मित्रों एवं बजरंग व्यायाम शाला परिवार ने गंज चौक में केक काटकर धूमधाम से मनाया। दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री मोहन चुनरकर ने बताया कि सूर्यकांत जैन का गंज चौक में पटाखे फोड़कर उनका स्वागत कर मुंह मीठा करवाकर जन्मदिन की खुशियां बांटी गई और उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की गई। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से पवन डागा, फिरोज अंसारी, महेश अग्रवाल, विकास अग्रवाल पम्पी, कैलाश राठी, चित्रेश जैन नंदू, मनोज वैद्य, रूपेश गुप्ता, पराग हुंका, राजीव जैन, संजीव गायधने, नत्थू लाल हेड़ाऊ, तिलक तराने, प्रथम झूलन, अतुल जैन, विजय वर्मा, संतोष चौधरी, हर्ष ठाकुर, मोहन, सैजल जैन, राजा खान, घनश्याम श्रीरंगे सहित बड़ी संख्या में उनके इष्ट मित्रों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।