Home अन्य मानसून पर ब्रेक के बाद उमस बढ़ी तो चलने लगे एसी-कूलर, हल्की...

मानसून पर ब्रेक के बाद उमस बढ़ी तो चलने लगे एसी-कूलर, हल्की बारिश के आसार

65
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है और मानसून ब्रेक की स्थिति बन गई है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के चलते उमस में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और घरों में एसी-कूलर चलने शुरू हो गए है। सावन के मौसम में भी गर्मी के मौसम जैसा अहसास होने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिनों में भी अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। हालांकि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। रक्षाबंधन के बाद ही अब प्रदेश में मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा।

बारिश ने होने के कारण अब गर्मी व उमस में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा। मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने व हल्‍की बारिश के आसार है।

अगले महीने सितंबर में बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम का रुख इस प्रकार ही रहेगा। अगले महीने सितंबर से ही मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा और बारिश के आसार बने हुए है। इस वर्ष बारिश की स्थिति भी खराब बनी हुई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक जून से लेकर अब तक की स्थिति में इस वर्ष प्रदेश में सामान्य से 20 फीसद कम वर्षा हुई है। प्रदेश में अब तक की स्थिति में बीजापुर में सर्वाधिक और सरगुजा में सबसे कम बारिश हुई है।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी ने बताया कि मानसून द्रोणिका हिमालय की तराई में स्थित है और मानसून ब्रेक की स्थिति बनी हुई है।साथ ही एक पश्चिम विक्षोभ द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में 72 डिग्री पूर्व और 28 डिग्री उत्तर में स्थित है। इसके प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने के आसार है। विशेषकर बस्तर संभाग में हल्की वर्षा की संभावना है।