Home अन्य शाह-राहुल रायपुर में एक-दूसरे पर साधेंगे निशाना, 2 सितंबर को भाजपा-कांग्रेस के...

शाह-राहुल रायपुर में एक-दूसरे पर साधेंगे निशाना, 2 सितंबर को भाजपा-कांग्रेस के दिग्‍गजों का होगा जमावड़ा

79
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रायपुर । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दो सितंबर को एक साथ राजधानी रायपुर में सभा करेंगे। शाह रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी करेंगे। वहीं, राहुल गांधी नया रायपुर के मेला मैदान में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव से पहले पहली बार ऐसा हो रहा है कि शाह और राहुल एक ही दिन 30 किलोमीटर की दूरी पर एक दूसरे पर निशाना साधेंगे।

70 दिनों के भीतर चौथी बार शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। शाह अपने साथ कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए बनाया गया ”आरोप पत्र” लेकर आएंगे। पार्टी सूत्रों की माने तो आरोप पत्र को तीन भागों में बांटा गया है। इसमें कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार, विफलता और वादाखिलाफी शामिल हैं। आरोप पत्र समिति ने एक महीने पहले शाह को आरोपों का पुलिंदा दे दिया था। शाह की टीम ने इसका प्रिंट दिल्ली में कराया है और उसे गोपनीय रखा है।

ये होंगे आरोप पत्र के प्रमुख मुद्दे

भ्रष्टाचार: भाजपा कोल घोटाले, शराब, महादेव एप के जरिए सट्टे की कार्रवाई के सहारे कांग्रेस सरकार को घेरेगी।

विफलता: इनमें ऐसी योजनाएं जो कि बाधित हुई हैं, जैसे पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, जल जीवन मिशन समेत गोठान- किसानों की दुर्दशा, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था आदि शामिल हैं।

वादाखिलाफी: प्रदेश में शराबबंदी, अनियमित कर्मियों को नियमित करने का वादा आदि पर कांग्रेस को घेरने की तैयारी है।

प्रदेशभर के युवाओं से संवाद करेंगे राहुल

राहुल गांधी प्रदेशभर के युवाओं से संवाद करेंगे। बस्तर से लेकर सरगुजा तक युवाओं को नवा रायपुर लाने के लिए कांग्रेस संगठन ने तैयारी की है। युवाओं की बड़ी संख्या को देखते हुए नवा रायपुर के मेला ग्राउंड में तैयारी की गई है। प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद दीपक बैज के नेतृत्व में राहुल गांधी का पहला कार्यक्रम होने जा रहा है।