Home छत्तीसगढ़ राहुल गांधी युवा दिलो की धड़कन है : तरूण सिन्हा

राहुल गांधी युवा दिलो की धड़कन है : तरूण सिन्हा

110
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। राजीव युवा मितान सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता व सांसद राहुल गांधी का युवाओं की भीड़ ने स्वागत किया। कांग्रेस नेता तरुण सिन्हा ने इसे लेकर कहा कि-राहुल युवाओं के दिल में बसते हैं। वह देश में नफरती विचारधारा को मोहब्बत फैला कर खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने अहिंसा को चुना है। उनके जीवन में कई त्याग और बलिदान हैं। उन्होंने कहा कि-कांग्रेस की विचारधारा लोगों को एक साथ जोड़ती है।
खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के नेता तरुण ने कहा कि राहुल के आगमन को लेकर युवाओं में काफी उत्साह था। उन्होंने कहा कि-मंच से हमारे राष्ट्रीय नेता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कामों की जमकर तारीफ की है। इसे पुख्ता किया है प्रदेश की जनता ने जिसने स्वयं ही कांग्रेस सरकार, भरोसे की सरकार का नारा गढ़ा है।
श्री सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी पार्टी है। आज अगर सुई से लेकर जहाज तक भारत में बन रहे हैं तो यह कांग्रेस की दूरदृष्टि का नतीजा है। बड़े-बड़े बांध का निर्माण, सिंचाई का साधन कांग्रेस की देन है, जो कहते हैं कि कांग्रेस ने 60 वर्षो में क्या किया उन्हें ये सोचना चाहिए की जो बड़े-बड़े कार्य हुए हैं जिनके दम पर भारत आज सशक्त हो पाया है वह किसकी देन है। रेलवे हो या एयर पोर्ट हो, कारखाने, स्कूल-कॉलेज सब कांग्रेस की देन है। शिक्षा का अधिकार, भोजन का अधिकार, स्वास्थ का अधिकार, भू अधिकरण बिल, सूचना का अधिकार, मनरेगा जैसे कार्य कांग्रेस ने ही किए हैं।