Home देश सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत

सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत

91
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती हैं। उनको सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद कल शाम दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल ने कहा है कि वह कुछ समय से सीने में इंफेक्शन की शिकायत कर रही थीं और उन्हें नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की उम्र 76 साल है और वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली से सांसद हैं। हाल ही में मुंबई में विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक में शामिल होने के लिए वह गईं थीं। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के सूत्रों ने रविवार को कहा कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को हल्के बुखार की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया और उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है।
गौरतलब है ‎कि इस साल यह तीसरी बार है, जब सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जनवरी में उन्हें वायरल बुखार और चेस्ट में इंफेक्शन के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मार्च में ब्रोंकाइटिस और बुखार के कारण उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हाल ही में सोनिया गांधी निजी यात्रा पर श्रीनगर पहुंचीं थीं। जबकि उनके बेटे राहुल गांधी एक दिन पहले ही अपने एक हफ्ते के लद्दाख दौरे के बाद वहां पहुंचे थे। श्रीनगर पहुंचने के तुरंत बाद सोनिया ने वहां निगीन झील का दौरा किया और नाव की सवारी का आनंद लिया।