Home मध्यप्रदेश हत्या के मामले में 29 वर्षों से फरार आरोपित गिरफ्तार, नाम बदलकर...

हत्या के मामले में 29 वर्षों से फरार आरोपित गिरफ्तार, नाम बदलकर इंदौर में रह रहा था

261
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

मंदसौर । भैंसोदामंडी में वर्ष 1994 में हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में 29 वर्षो से फरार आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित इंदौर में नाम बदलकर रह रहा था और मादक पदार्थ की तस्करी भी कर रहा था। आरोपित की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार का इनाम भी घोषित था। गरोठ एसडीओपी राजाराम धाकड़ ने बताया कि हत्या के मामले में 29 वर्षों से फरार चल रहे 10 हजार के इनामी आरोपित 55 वर्षीय उदयसिंह उर्फ उदा उर्फ पप्पू पुत्र अनूपसिंह उर्फ गुलाबसिंह राजपूत निवासी मालीपुरा भैंसोदामंडी को भानपुरा थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति एवं भैंसोदामंडी चौकी प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय व पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

उपचार के दौरान घायल रामुलाल माली की कोटा मे मृत्यु हो गई थी। प्रकरण में धारा 302 भादवि का इजाफा किया गया था। इस प्रकरण मे आरोपित रोशन पुत्र सिराज मोहमम्द मुसलमान निवासी भवानीमंडी को गिरफ्तार किया जा चुका था तथा घटना के बाद से ही उदा पुत्र अनूपसिंह निवासी मालीपुरा तथा उसका भाई राजू पुत्र अनुपसिंह निवासी मालीपुरा फरार हो गये थे। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये गये, लेकिन वे नहीं मिले। प्रकरण का आरोपित उदयसिंह उर्फ उदा फरारी काटने इंदौर चला गया तथा नाम बदलकर पप्पू के नाम से इंदौर मे रहने लगा। फरारी के दौरान आरोपी अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करता था। वर्ष 1997 में आरोपित उदयसिंह उर्फ उदा को थाना हीरानगर इंदौर में एनडीपीएस के प्रकरण में गिरफ्तार किया था।