Home देश देश के टॉप वकील हरीश साल्वे की तीसरी शादी

देश के टॉप वकील हरीश साल्वे की तीसरी शादी

106
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

नई दिल्ली । देश के सबसे महंगे वकीलों में शुमार और भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे तीसरी बार घोड़ी चढ़ गए हैं। उन्होंने हाल ही में रविवार को लंदन में 68 वर्ष की उम्र में तीसरी बार शादी की। बता दें, साल 2020 में उन्होंने दूसरी बार शादी की थी। केंद्र सरकार की नवगठित वन नेशन-वन इलेक्शन कमेटी के सदस्य साल्वे की हमसफर ट्रीना हैं। वह ब्रिटिश मूल की हैं। शादी में नीता अंबानी, ललित मोदी और उज्ज्वला राउत समेत करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए।
पहली पत्नी से हैं दो बच्चियां
हरीश साल्वे अपनी पहली पत्नी मीनाक्षी से साल 2020 में अलग हो गए थे। उनकी दो बेटियां- साक्षी और सानिया हैं। 38 वर्ष की मीनाक्षी से अलग होने के कुछ ही महीनों बाद उन्होंने कैरोलिन से दूसरी शादी की थी। कैरोलिन की भी यह दूसरी शादी थी। अब तीन साल से भी कम समय में हरीश साल्वे ने तीसरी बार शादी की है। उनकी तीसरी पत्नी का नाम ट्रिना है।