Home व्यापार सोना और चांदी की कीमतों में नरमी

सोना और चांदी की कीमतों में नरमी

83
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

नई ‎दिल्ली । सोने और चांदी की वायदा कीमतों में मंगलवार को नरमी देखी जा रही है। दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले, जबकि सोमवार को भाव तेजी के साथ खुले थे। सोने के वायदा भाव अब 59,500 रुपए और चांदी के वायदा भाव 75,000 रुपए से नीचे आ गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी के वायदा भाव में नरमी देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रेक्ट 166 रुपए की गिरावट के साथ 74,355 रुपए के भाव पर खुला। ‎फिलहाल यह कॉन्ट्रेक्ट 268 रुपए की गिरावट के साथ 74,253 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 74,355 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 74,157 रुपए प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपए किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे। सोने के वायदा भाव की शुरुआत भी नरमी के साथ हुई।
एमसीएक्स पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रेक्ट 46 रुपए की गिरावट के साथ 59,347 रुपए के भाव पर खुला। ‎फिलहाल यह 20 रुपए की गिरावट के साथ 59,373 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,385 रुपए के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,336 रुपए के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। कॉमेक्स पर सोना 1966.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला बंद प्राइस 1967.10 डॉलर था। ‎फिलहाल यह 4.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1962.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 24.56 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला बंद प्राइस 24.56 डॉलर था। ‎फिलहाल यह 0.33 डॉलर की गिरावट के साथ 24.23 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।