Home मनोरंजन
69
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

मनोरंजन जगत में इन दोनों एक कपल की केमिस्ट्री की चर्चा जोरों पर है। यह कपल है सिंगर टोनी कक्कड़ और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ फेम मनीषा रानी। शो के ग्रैंड फिनाले में टोनी कक्कड़ ने एंट्री की थी। इस दौरान उन्होंने मनीषा रानी को म्यूजिक एल्बम में लॉन्च करने का वादा किया था जो कि अब पूरा हो चुका है। मनीषा रानी ने अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो का टीजर शेयर किया है।

‘जमना पार’ का टीजर आउट

लाखों दिलों की धड़कन बन चुकीं मनीषा रानी ने कुछ दिन पहले टोनी कक्कड़ के साथ अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो ‘जमना पार’ का लुक शेयर किया था। इस पोस्ट में दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी। अब इस फेमस सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने गाने का टीजर शेयर किया है, जिसमें मनीषा रानी अपने सरकार यानी कि टोनी कक्कड़ को बुलवा देती नजर आ रही हैं।

फैंस को पसंद आया टीजर

टीजर की शुरुआत मनीषा रानी से होती है, जो पालकी में बैठी हैं। इस बीच टोनी कक्कड़ का कूल लुक भी दिखाया गया है। सॉन्ग की फीमेल वॉइस में नेहा कक्कड़ हैं, जबकि मेल वॉइस में इसे टोनी कक्कर ने ही गाया है।

सिर्फ टीजर से ही फैंस का इन दोनों को देखने का उत्साह दोगुना हो गया है। उन्हें मनीषा रानी के लोक के साथ-साथ बैकग्राउंड और म्यूजिक भी काफी पसंद आ रहा है।

नेहा ने की मनीषा की तारीफ

पूरा गाना बुधवार 6 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। गाने को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए सिंगर नेहा कक्कड़ ने लोगों से इस पर रील्स बनाने की बात कही। साथ ही उन्होंने मनीषा रानी की खूब तारीफ भी की।

नेहा कक्कड़ ने लिखा, “6 सितंबर मनीषा रानी के लिए बड़ा दिन है। इस दिन उसका पहला सॉन्ग रिलीज होगा और मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि, यह सॉन्ग इतना हिट हो जाए कि उसे फ्यूचर में ज्यादा से ज्यादा कम मिले। मैं जानती हूं कि उसने कितनी मेहनत की है।”