Home खेल 24 साल के हुए शुभमन गिल, छोटे से करियर में बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स...

24 साल के हुए शुभमन गिल, छोटे से करियर में बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स तोड़े

109
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भारत के ‘प्रिंस’ यानी शुभमन गिल शुक्रवार को 24 साल के हो गए। गिल को अब दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माना जा रहा है। शुभमन गिल ने साल 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। तब से इस तेजतर्रार स्ट्रोक-प्ले खिलाड़ी ने साल-दर-साल कई उपलब्धियां हासिल की हैं। यहां तक कि अब उन्हें विराट कोहली का उत्तराधिकारी माना जा रहा है।

पंजाब के इस बल्लेबाज ने पहला बड़ा प्रदर्शन 2018 की भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के लिए किया। जहां उन्होंने कप्तान पृथ्वी शॉ के डिप्टी के रूप में 6 मैचों की 5 पारियों में 1 शतक और 3 अर्द्धशतक की मदद से 124.00 की औसत से 372 रन बनाए। इसमें सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 102 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी शामिल है। वह टूर्नामेंट में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। साथ ही ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ पुरस्कार विजेता भी थे।

शुभमन गिल ने भारत ने के लिए 18 टेस्ट मैचों में 32.20 की औसत से 966 रन बनाए हैं। उन्होंने 33 पारियों में दो शतक और 4 अर्द्धशतक जड़े हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 128 का है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने तीन मैचों में 51.80 की औसत से 259 रन बनाए। गाबा में मिली ऐतिहासिक जीत के दौरान गिल ने 91 रन की पारी खेली थी।

गिल ने भारत के लिए 29 वनडे मैचों में 63.08 की औसत से 1,514 रन बनाए हैं। उन्होंने 29 पारियों में 4 शतक और 7 अर्द्धशतक बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 208 है। गिल ने जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़ते हुए 149 गेंद में 19 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 208 रन बनाए थे। पंजाब का युवा बल्लेबाज वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे कम उम्र (23 साल) में दोहरा शतक बनाने वाला खिलाड़ी बना था।

गिल ने 11 T20I मैचों में 30.40 के औसत और 146 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से 304 रन बनाए हैं। उन्होंने इस प्रारूप में 1 शतक जड़ा है। वह भारत के लिए T20I में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। 23 साल की उम्र में वह दुनिया के सबसे युवा ऑल-फॉर्मेट शतकवीर हैं। कुल मिलाकर 58 अंतरराष्ट्रीय मैचों में, उन्होंने 43.50 की औसत से 2,784 रन बनाए हैं, जिसमें 73 पारियों में 7 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं।

कुछ अन्य उपलब्धियां

शुबमन गिल ने इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के लिए खेला है।
91 मैचों में 37.70 की औसत और 134.07 की स्ट्राइक रेट से 2,790 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और 18 अर्द्धशतक
गिल का आईपीएल सर्वश्रेष्ठ स्कोर 129 का है।
साल 2023 में जीटी के लिए खेलते हुए तीन शतक और चार अर्धशतक जड़े।
23 साल की उम्र में आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक रन (890) बनाने वाले सबसे कम उम्र के ‘ऑरेंज कैप’ विजेता हैं।
गिल एक आईपीएल सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली ने 2016 में चार शतक और 7 अर्द्धशतक के साथ 973 रन बनाए थे।

हालांकि, शुभमन गिल को अभी लंबा सफर तय करना है, लेकिन इतने कम समय में उन्होंने जो सफलताएं हासिल की, उससे साबित होता है कि वह ‘भारतीय क्रिकेट के राजकुमार’ हैं। वह समय के साथ और बेहतर होते जाएंगे और सीनियर खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में वह निस्संदेह आने वाले वर्षों में एक खास मुकाम हासिल करेंगे।